A prisoner on parole leapt by pulling himself from the bridge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैरोल पर आए कैदी ने पुल से छलांग लगा कर खुदकुशी की

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 3:15 PM (IST)
पैरोल पर आए कैदी ने पुल से छलांग लगा कर खुदकुशी की
जालंधर। नशा तस्करी के मामले में 10 साल की कपूरथला जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने वीरवार की सुबह दोमोरिया पुल से नीचे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक कैदी की पहचान गौरव कुमार गौसाईं (28) पुत्र सतीश कुमार गौसाईं निवासी बस्ती दानिशमंदां के रूप में हुई है। उक्त कैदी के दोमोरिया पुल पर सुसाइड किए जाने की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. रामा मंडी इंस्पैक्टर राजेेश ठाकुर समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और मृत हालत में पुल के नीचे गिरे पड़े गौरव गौसाईं को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। एस.एच.ओ. के अनुसार मृतक की पत्नी कशिश गौसाईं ने बताया कि उसका पति कपूरथला जेल में सजा काट रहा था और 45 दिन के पैरोल पर घर आया था। अपनी छुट्टी खत्म होने पर उसने 4 जुलाई को जेल के लिए घर से वापसी की थी लेकिन जेल से फोन आया कि गौरव जेल नहीं पहुंचा है, जिस पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। घर से जाते समय गौरव ने कहा था कि वह जेल जा रहा है। उसने किसी भी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया था। पत्नी कशिश के अनुसार आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि गौरव ने दोमोरिया पुल पर सुसाइड कर ली है। एस.एच.ओ. राजेश ठाकुर ने कहा है कि पुलिस गौरव गौसाईं के सुसाइड किए जाने के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए गौरव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement