A pick-up and a tractor-trolley collision, one death, four Injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, एक की मौत, चार घायल

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 09:36 AM (IST)
पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, एक की मौत, चार घायल
जोधपुर। जयपुर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित 36 मील विश्नोइयों की ढाणी के निकट शनिवार सवेरे सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकअप की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे बिलाड़ा पुलिस थाने के उप निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया की मृतक व घायल पिकअप में सवार थे। वे जैसलमेर से लौट रहे थे। भावी के पास पिकअप आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इससे मेड़तासिटी क्षेत्र के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को बिलाडा़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से आंनदपुर कालू गांव की सिरोहियों की ढाणी निवासी अणदाराम (58) पुत्र लालाराम जाट को गंभीर अवस्था में जोधपुर रेफर किया गया। अणदाराम की एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में चालक खारचीया निवासी भीयाराम जाट, गेनादेवी (36) पत्नी राजुराम जाट, सोवनीदेवी (55) पत्नी अणदाराम जाट व बालक बिरम उर्फ कालू पुत्र राजूराम थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement