A one-day national seminar on empowering sheep farming for a developed India was held in Avikanagar.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकसित भारत के लिए सशक्त भेड़ पालन पर अविका नगर में हुई एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

khaskhabar.com: सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 11:17 PM (IST)
विकसित भारत के लिए सशक्त भेड़ पालन पर अविका नगर में हुई एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
मालपुरा। भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद् नई दिल्ली के संस्थान केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर मालपुरा मे सोमवार को भारत सरकार के पशुपालन एवं डेरी विभाग के साथ सयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी "विकसित भारत के लिए सशक्त भेड़पालन तकनीकों के माध्यम से देश में ऊन, मांस, दुग्ध उत्पादन निरन्तरता" विषय पर आयोजित की गई। राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम मे भारत सरकार के पशुपालन एवं डेरी विभाग के सेक्रेटरी नरेशपाल गंगवार, डॉ प्रवीण मलिक एनिमल हस्बैंडरी कमिश्नर, डॉ मुथुकुमारासामी बी सयुक्त सचिव पशुपालन विभाग भारत सरकार, रितेश चौहान सचिव पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश, डॉ जी के गौड़ सहायक महानिदेशक आईसीएआर एवं विभिन्न आईसीएआर संस्थानों के निदेशको और विभिन्न राज्यों के पशुपालन विभाग के निदेशक एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भेड़पालन से जुड़े व्यवसाय करने वाले स्टार्टअप, प्रगतिशील किसान, इंडस्ट्री पार्टनर एवं एनजीओ प्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिन्होंने अपने अनुभव एवं विभिन्न भविष्यगामी पहलुओ पर भारत सरकार के पशुपालन विभाग, अविकानगर वैज्ञानिको की टीम एवं अन्य उपस्थित अथितियों से विस्तार से चर्चा की।
अविकानगर संस्थान निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर ने अथितियों को संस्थान के विभिन्न नस्ल के पशु जैसे भेड़ -बकरी एवं खरगोश सहित प्रदर्शनी तथा उपलब्ध अन्य तकनिकीयों का अवलोकन कराया। उन्होंने देशभर के किसान के लिए अविकानगर द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी। संगोष्ठी मे मौजूद सभी अथितियों का संस्थान निर्मित उत्पाद से स्वागत किया और वर्तमान एवं भविष्य मे भेड़पालन के अवसरो एवं चुनौतीयों पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। डॉ तोमर ने किसान के लिए जरुरी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पशुपालन विभाग का मजबूत सहयोग व भागीदारी को जरुरी बताया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नरेश पाल गंगवार ने विकसित भारत के लिए देश के हर पशु एवं उनके द्वारा मिलने वाले उत्पादों के उत्पादन एवं गुणवत्ता मे सुधार की आवश्यकता जताई। मुख्य अथिति ने विकसित भारत के लिए छोटे पशुओ क़ी पैदावार से लेकर बेचने एवं मार्केट उत्पादों के बीच मजबूत सहयोग जरुरी बताया। उन्होंने बताया कि छोटे पशुओ के पालन मे कम ख़र्च आता एवं वर्तमान मे इनके व्यवसायकरण के लिए पालन से जुड़े लोगो के बीच अच्छा जुड़ाव बहुत जरुरी है l
गंगवार ने अपने विभाग द्वारा राज्य सरकार से मिलकर किये जा रहे कार्य के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश मे राष्ट्रीय पशुधन मिशन मे ज्यादा वित्तीय सहयोग भेड़ एवं बकरी पालन को मिला है। जो इस सेक्टर की ओर लोगो के अच्छे रुझान को दर्शाता है । उन्होंने विभाग की ओर से जरुरी हर तरह का सहयोग इस पशुपालन से जुड़े लोगो को देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आज देश के साउथ क्षेत्र मे भेड़-बकरी पालन मे हर जगह अच्छे कोऑर्डिनेशन होने की वजह से उनका पालन बढ़ने के साथ किसानो के लिए अच्छी आमदनी का व्यवसाय बनकर तेजी से बढ़ रहा है।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव डॉ मथुकुमारासामी द्वारा भारत सरकार के पशुपालन एवं डेरी विभाग किये जा कार्य एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने वर्तमान मे कृत्रिम गर्भाधान और आर्टिफिशल इंटेलीजेंट की पशुपालन मे उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम मे मंच संचालन आयोजक सचिव डॉ विनोद कदम ने किया। सह -आयोजक सचिव डॉ अजित सिंह महला ने संगोष्ठी में आए सभी अथितियों का आभार जताया।
संगोष्ठी मे संस्थान की तीन तकनीकों मोबाइल कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला अविमेल, छोटे पशुओं के लिए पोर्टेबल कैरेट एवं वूल संपलिंग बैग का टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग एग्रीमेंट कर व्यवसायीकरण एग्रीनोवेट लिमिटेड ,भारत सरकार के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रवीण मलिक की उपस्थिति में प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर अविकानगर संस्थान की उपलब्ध तकनिकीयों एवं शोध यात्रा पम्पलेट का विमोचन किया गया । राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम मे देशभर से लगभग 200 प्रतिभागियों भेड़पालन के विभिन्न स्तर से जुड़े स्टार्टअप, प्रगतिशील किसान, अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement