Advertisement
संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण: कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने एक दिन में दिव्यांग भैरूलाल की वर्षों पुरानी समस्याओं का कराया समाधान

तत्काल निर्णय, त्वरित कार्रवाई
जिला कलक्टर राठौड़ ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव को तत्काल प्रभाव से भैरूलाल को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं रसद विभाग को भैरूलाल का नाम खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ते हुए राशन व्यवस्था शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों की त्वरित अनुपालना करते हुए संबंधित विभागों ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कीं। परिणामस्वरूप भैरूलाल को नई ट्राईसाईकिल प्रदान की गई तथा उनका राशन भी चालू किया गया।
सम्मान और सुरक्षा के साथ घर तक पहुंचाया
मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिला कलक्टर ने यह भी सुनिश्चित किया कि भैरूलाल को सिविल डिफेन्स के वाहन एवं स्वयंसेवकों की सहायता से सुरक्षित रूप से उनके गांव तक पहुंचाया जाए। भैरूलाल, जो कभी असहाय महसूस कर रहे थे, अब स्वावलंबन और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की ओर अग्रसर हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


