a list form those village who have low gender rate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

700 से कम लिंगानुपात वाले गांवों की सूची तैयार

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 4:39 PM (IST)
700 से कम लिंगानुपात वाले गांवों की सूची तैयार
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने 700 से कम लिंगानुपात वाले 25 गांवों की सूची तैयार की है। जिले के कई गांवों में इस साल लिंगानुपात गिरता जा रहा है। सिविल सर्जन ने इन गांवों में लगाई गई एएनएम की सोमवार को एक मिटिंग ली। जिसमें इन गांवों में कम हो रहे लिंगपनुपात के कारणों पर मंथन किया गया। बैठक में एएनएम को एक सप्ताह में अपनी रिर्पोट देने के आदेश भी दिए गए है। वही हर माह एक स्टेटस रिर्पोर्ट अलग से इन गांवों की तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को देने के आदेश भी सीएमओ की ओर से एएनएम को दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में जिले के गांव योंदकलां ही ऐसा गांव है जिसका लिंगानुपात जिले व गांवों से सबसे कम है। गांव म्योंदकला में इस साल 1000 लडक़ों के अनुपात में लड़कियों की संख्या मात्र 449 है। जबकि इस गांव की आबादी करीब छह हजार है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement