A group of Indian Sikh devotees left from Kurukshetra for the darshan of Gurudwara in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान में गुरुधाम के दर्शन के लिए भारतीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

khaskhabar.com: बुधवार, 13 नवम्बर 2024 3:12 PM (IST)
कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान में गुरुधाम के दर्शन के लिए भारतीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहोक) की रहनुमाई में सिख श्रद्धालुओं का एख जत्था बुधवार को श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर उनके जन्म स्थान ननकाना साहिब के लिए रवाना हुआ। यह जत्था प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ है। अबकी बार हरियाणा से 153 सिख यात्रियों को वीजा मिला है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुताबिक यहां से जाने वाले जत्थे को वहां पाकिस्तान पुलिस से एस्कॉर्ट मिलती है। बकायदा पायलट साथ चलती है। दो बसों में सिख यात्री कुरुक्षेत्र से अमृतसर के लिए रवाना हुए। वे कल वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे। पाकिस्तान ने हरियाणा प्रदेश से 153 भारतीय तीर्थ यात्रियों को वीजा जारी किया था। जिनमें से यात्री पाकिस्तान में गुरुधाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी जहां अपने गुरु धामों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement