A grid built on the main bus stand gate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य बस अड्डे के गेट पर परेशानी बना एक गडढा

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 7:17 PM (IST)
मुख्य बस अड्डे के गेट पर परेशानी बना एक गडढा
बिलासपुर। मुख्य बस अड्डे के आऊट गेट पर पिछले एक सप्ताह से सडक के बीचों बीच रिस रहा पानी स्थानीय जनता व दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आलम यह है कि आईपीएच विभाग को चेताने के बावजूद पानी के इस रिसाव को ठीक नहीं किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों में शामिल शेर अली, चमन लाल, दीप कुमार, संदीप, नरेश कुमार, राज कुमार, बबलू व चंदन आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बस अड्डे के निकासी द्वार पर सडक के मध्य पानी का रिसाव हो रहा है। वाहनों की आवाजाही के कारण यहां पर बड़ा गढ्ढा बन गया है तथा पानी से यह गढ्ढा पूरी तरह भर चुका है। लगातार हो रही वाहनों की आवाजाही से गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस स्थान हर विभाग के कर्मचारी इस स्थान से गुजरते हैं लेकिन किसी ने भी इस बात पर संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि यहां पर से नियमित पानी की सप्लाई के पाईप सडक के नीचे फट चुकी है जिस कारण पानी का रिसाव हो रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस पेयजल पाईप को दुरूस्त किया जाए तथा सडक पर बने गढ्ढे को बंद किया जाए ताकि जनता के साथ-साथ स्थानीय दुकानदार भी राहत की सांस ले सके।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement