A gang carrying ATM robbers came to Kishangarh, revealing many incidents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किशनगढ़ में एटीएम लूटने वाला गिरोह गिरफ्त में आया, कई वारदातों का खुलासा

khaskhabar.com: रविवार, 14 अक्टूबर 2018 4:29 PM (IST)
किशनगढ़ में एटीएम लूटने वाला गिरोह गिरफ्त में आया, कई वारदातों का खुलासा
अजमेर। किशनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम लूट करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में से दो आरोपी नागौर के पीलवा थाना क्षेत्र के और तीसरा आरोपी गांधीनगर थानाक्षेत्र के कुचील गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी कट्टा, एक एयरगन, पल्सर बाइक और एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नागौर के पीलवा, अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र और किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मार्बल एरिया में एसबीआई के एटीएम को लूटने का असफल प्रयास किया था। पुलिस की सजगता और गार्ड की स्थिति के चलते आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement