A fire in eight eight acres, water harvesting of wheat and ashes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साढ़े आठ एकड़ में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 6:05 PM (IST)
साढ़े आठ एकड़ में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख
मोगा। जिले में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आती जा रही है। लाख कोशिशों के बाद भी किसानों की मेहनत से तैयार फसल आग की भेंट चढ़ रही है। इसी कड़ी में खोसा रंधीर गांव मंे साढ़े तीन एकड़ में खड़ी गेहूं और पांच एकड़ में गेहूं के नाड़ के जलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी, जब गेहूं काटने के लिए आई कंबाइन में स्पार्किंग हुई और गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। बाद में आसपास के खेतों के किसानों और अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर बाद आई दमकलों केा लेकर भी लोगों में रोष देखा गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement