A district-level committee will be formed to prevent illegal mining in the protected mountain ranges of Braj.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रज की संरक्षित पर्वतमालाओं में हो रहे अवैध खनन की रोकथाम के लिए होगी जिला स्तरीय समिति का गठन

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 दिसम्बर 2025 5:08 PM (IST)
ब्रज की संरक्षित पर्वतमालाओं में हो रहे अवैध खनन की रोकथाम के लिए होगी जिला स्तरीय समिति का गठन
गृह राज्य मंत्री जवाहर बैडम ने अवैध खनन को पूर्णत : बंद करने का दिया आश्वासन गृह राज्य मंत्री की आश्वासन के बाद साधू संतों ने अवैध खनन को पूर्ण रूप से बंद करने लिए 15 दिन का समय देते हुए पुन: बड़ा आंदोलन की चेतावानी के साथ स्थगित किया धरना डीग। ब्रज क्षेत्र की पवित्रम व धार्मिक पहाड़ियों जिनको एक लंबे संघर्ष के बाद संरक्षित वन क्षेत्र घोषित करवाया गया उन पर बड़े पैमाने पर हो रहे हैं अवैध खनन के खिलाफ साधु संतों का धरना डीग जिले के खो ग्राम में विगत 4 दिन से चल रहा है I
साधु संतों में स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध काफी आक्रोश व्याप्त है क्योंकि एक लंबे संघर्ष एवं बलिदान के बाद श्रीकृष्ण की गोचरण स्थली ब्रजभूमि के इन पवित्र पहाड़ों को खनन से मुक्त कर और संरक्षित वन क्षेत्र घोषित कराया गया I उल्लेखनीय है कि इसके लिए पिछले 15 वर्षों से निरंतर ब्रज व देश भर के साधु संतों द्वारा संघर्ष, धरना, आंदोलन किया जा रहा था एवं इस संघर्ष में महान संत विजय बाबा भी शहीद हुए तत्पश्चात तत्कालीन सरकार ने ब्रज के इन पर्वतों को संरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया I लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि साधू संतों के इस लंबे संघर्ष को अपमानित करते हुए व साधु संतों एवं बृजवासियों की भावनाओं के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफिया अभी भी बड़े स्तर पर अवैध खनन करने पर लगा हुआ है I
प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र एवं जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई I जिसके चलते संत हरी बोल दास बाबा के नेतृत्व में साधु संतों ने पुनः ब्रज की धरोहर की रक्षा के लिए डीग जिले के खो ग्राम में धरना प्रारंभ किया एवं साथ में घोषणा करी कि अगर शीघ्र ही प्रशासन द्वारा संरक्षित वन क्षेत्र अवैध खनन बंद नहीं करवाया गया तो साधु संत उग्र आंदोलन करेंगे और आमरण अनशन पर बैठेंगे I इस पर आज गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर बैडम के नेतृत्व में प्रशासन के कई वरिष्ठ लोग आंदोलनकारी संतों से मिले जिनमें प्रमुख रूप से मान मंदिर के महासचिव श्री सुनील सिंह, संत हरी बोल दास बाबा, भूरा बाबा, रामदास बाबा, राधा रमन दास जी, नीलमणि दास बाबा, मधुमंगलदास, माहिर दास, राधा जीवन दास, दया निधि आदि उपस्थित थे I राज्य सरकार की ओर से गृह राज्य मंत्री जवाहर बैडम द्वारा संतो को विश्वास दिलाया गया गया कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन को नहीं चलने दिया जाएगा और इस बात की भी सहमति बनी कि अवैध खनन पर रोकथाम एवं अवैध खनन ना हो इसकी देखरेख के लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन हो जिसमें आवश्यक रूप से जो आंदोलनकारी संत है उनको सम्मिलित किया जाए यह समिति सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र में समय समय पर निरिक्षण कर सुनिश्चित करेगी की इस क्षेत्र में किसीभी प्रकार कोई भी खनन न हो पाए । इस आश्वासान एवं समिति गठन के निर्णय के बाद उक्त धरने को स्थगित किया गया साथ ही साधू संतो द्वारा प्रशासन को ब्रज क्षेत्र में अवैध खनन को पूर्णत: बंद करने के लिए 15 दिन का समय देते हुए पुन: बड़े स्तर पर आदोंलन व धरना करने की बात भी स्पष्ट रूप से बता दी गयी I
*अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला कलेक्ट्रेट में हुई महत्वपूर्ण बैठक*
इधर अवैध खनन पर पूर्णता रोकथाम के लिए जिला कलेक्ट्रेट में गृह राज्य मंत्री जवाहर मैडम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिले के सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग, पर्यावरण विभाग एवं खनन विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे । साथ ही सभी प्रमुख आंदोलनकारी संत भी उपस्थित रहे ।
बैठक में अवैध खनन की समीक्षा हेतु समिति की मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया और साथ में पहाड़ी क्षेत्र में लगे हुए क्रशर, जो नियमों को ताक में रखकर संचालित किए जा रहे हैं ऐसे क्रेशरों पर अविलम्ब रोकथाम के लिए भी निर्णय लिया गया । इस बैठक में निश्चित किया गया कि ब्रज क्षेत्र में अवैध खनन बंद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में संतों की ओर से मान मंदिर के महासचिव सुनील सिंह ने नेतृत्व करते हुए बताया कि ब्रज एक संपूर्ण धार्मिक स्थल है जिससे विश्व भर के करोड़ों लोगों की भावना जुड़ी हुई है। इस पर किसी भी प्रकार कोई भी खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के मुखिया व गृह राज्य मंत्री ने तो इस पर्वत श्रृंखलाओं को खनन मुक्त करने के लिए अपना बहुत बड़ा योगदान भी दिया है, अब उनके रहते अवैध खनन हो तो यह बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। गृहमंत्री ने भी बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई अवैध खाना नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement