A decade later Saffron hoisted in Sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक दशक बाद सुलतानपुर में लहराया भगवा

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 8:37 PM (IST)
एक दशक बाद सुलतानपुर में लहराया भगवा
सुलतानपुर । भाजपा की सुनामी में एक से एक कद्दावर नेता धूल चाट गये । सुलतानपुर में भी सपा की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने अपना भगवा झंडा फहरा दिया। सपा को महज एक सीट इसौली से ही संतोष करना पड़ा। यहां भी भाजपा दूसरे नम्बर पर रही और महज चार हजार वोटों के अंतर से हार गई । सरकारी सेवा में रहे दो प्रत्याशियों पर भाजपा ने दांव लगाया था । राजनीति के मैदान में लम्भुआ और सदर विधानसभा में उतरे इन नये खिलाड़ियों ने भी बाजी मार ली। सुलतानपुर विधानसभा में एक दशक बाद भगवा रंग देखने को मिला यहां सूर्यभान सिंह ने बसपा प्रत्याशी को धूल चटा दी सपा प्रत्याशी अनूप संडा तीसरे स्थान पर रहे । रेलवे की बड़ी नौकरी से वीआरएस लेकर राजनीति में पहली बार उतरे लम्भुआ से देवमणि दुबे ने बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह को पटखनी दे दी ,सपा प्रत्याशी संतोष पांडे यहां तीसरे नम्बर पर रहे।
इसी तरह सरकारी सेवा में रहे और स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबी रहे सीताराम वर्मा ने भी उनके साथ भाजपा ज्वाइन की और उन्ही की कृपा से पहली बार सदर विधानसभा से प्रत्याशी बनाये गये । मोदी की सुनामी का लाभ इन्हे भी मिला और इन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बसपा के राजप्रसाद उपाध्याय को करीब 18 हजार वोटों से हरा दिया । यहां सपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी रहे अरुणवर्मा तीसरे स्थान पर रहे । कादीपुर सुरक्षित सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुये राजेश गौतम को भी मोदी लहर का लाभ मिला । राजेश ने यहां से बसपा के कद्दावर नेता और दो बार विधायक रहे भगेलू राम को धूल चटा दी । सबसे बुरा हश्र कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ । सपा विधायक के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी अंगद चौधरी को महज 32 हजार वोट मिले ।
सपा ने लड़खड़ाते हुये इसौली सीट जीत कर किसी तरह अपनी इज्जत बचाई । यहां सपा के अबरार अहमद ने भाजपा के ओमप्रकाश पांडे को महज 4 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी ।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement