Advertisement
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देवली उनियारा विधानसभा का सम्मेलन आयोजित

जिला संयोजक विष्णु शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वदेशी का जन जागरण करेंगे। व आमजन से स्वदेशी खरीदने का आग्रह करेंगे। स्कूल, कॉलेज, में निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी।उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा पूरे टोंक जिले में गूंजायमन होगा। स्वदेशी का रथ पूरे जिले में प्रचार प्रसार करेगा।
सम्मेलन में जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,प्रधान बनवारी जाट, ओमप्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, नीलिमा आमेरा, मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, महावीर पालीवाल, अंकित डाबर,विनोद माहुर,नारायण धाकड़, ममता साहू,घांसी जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
यादव समाज आमसभा रविवार को आयोजित
टोंक। यादव अहीर समाज की आमसभा की बैठक का आयोजन 12 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे श्री कृष्ण यादव छात्रावास टोंक में जिलाध्यक्ष कजोड़मल यादव की अध्यक्षता में रखी गई हैं।यादव समाज प्रवक्ता यादवो5कमलेश यादव ने बताया कि आमसभा में दीपावली स्नेह मिलन मनाया जायेगा व बालिका छात्रावास जमीन आवंटन पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


