A 5.7-magnitude earthquake struck southwestern Japan, prompting public alert.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जापान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 12:14 PM (IST)
जापान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
टोक्यो । दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रान्त में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.7 मापी गई। जापान की मौसम एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लोगों को लगभग एक हफ्ते तक सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसी तीव्रता का एक और भूकंप आ सकता है। भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 2:22 बजे आया। इसका केंद्र अमाकुसा-अशिकीता क्षेत्र में था और यह जमीन से लगभग 10 किमी की गहराई पर आया था। जापान के भूकंप तीव्रता पैमाने (जो 0 से 7 तक होता है) पर, इस इलाके के कुछ हिस्सों में इसकी तीव्रता 'लोअर 5' दर्ज की गई।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, जेएमए ने बताया कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
जेआर क्यूशू के अनुसार, मिनामाता और कुमा के स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया। साथ ही, हाकाता और कागोशिमा-चूओ स्टेशनों के बीच क्यूशू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की आठ सेवाएं रोक दी गईं, जिससे लगभग 5,600 यात्री असमंजस की स्थिति में रहे।
जेएमए ने बताया कि भूकंप के झटके जापान के दक्षिण-पश्चिमी मुख्य द्वीप 'क्यूशू' के साथ-साथ शिकोकू और होन्शू के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
इससे पहले 28 जुलाई को कुमामोटो प्रान्त में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय जापान के भूकंप पैमाने पर कुछ इलाकों में अधिकतम तीव्रता 7 दर्ज की गई थी। इस घटना में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और भारी तबाही हुई थी, और एक पेपर मिल की चिमनी भी गिर गई थी।
1 अगस्त के बाद से, गुरुवार को आया यह पहला भूकंप है जिसकी तीव्रता 5 या उससे अधिक दर्ज की गई है।
अगस्त में, टोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी प्रान्त में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 37 लोग घायल हो गए थे।
--आईएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement