Advertisement
मंडी में 85 नए पीएचसी, 35 नई उप तहसीलें स्थापित

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के वंचित वर्ग के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं। डा. अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत
अनुसूचित जाति के एक हजार व अन्य पिछड़ा वर्ग के एक हजार मेधावी छात्रों को मैट्रिक परीक्षा के आधार पर जमा एक तथा दो कक्षाओं के लिए योग्यता के आधार पर प्रतिवर्ष दस हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्राओं को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत नवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर तीन हजार रुपये अनुदान प्रदान किया जाता है ।
मंत्री ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। इससे पूर्व स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। द्रंग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह गुलेरिया, स्थानीय ग्रांम पंचायत कुन्नू के प्रधान प्रेम सिंह तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हितेंद्र ठीकुर ने भी अपने विचार रखे ।
मंडी जिला कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर,जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीरी सिंह यादव, द्रंग कांग्रेस के उपाध्यक्ष लेखराम ठाकुर, प्रदेश गुज्जर कल्याण बोर्ड के
सदस्य सेवकराम यादव, उपमंडलाधिकारी नागरिक, पधर, डा. आशीष शर्मा,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप ठाकुर, तहसीलदार पधर डीसी ठाकुर आदि भीइस अवसर पर उपस्थित थे।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
Advertisement
मंडी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


