जब एक कुत्ते ने बर्फीले हालात में फंसे 8 ट्रैकरों की जान बचाई
khaskhabar.com:
अनिल ने कहा, ""हेलीकॉप्टर को देखकर हमने शोर मचाया और अपने कम्बल हवा में
लहराए। कुत्ता भी अपनी ओर से संकेत देने के लिए लगातार भौंकता रहा।""
खोज अभियान में शामिल अधिकारियों ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद उस
कुत्ते को सुरक्षित नहीं बचाया जा सका।
खोजी अभियान दल ने ट्रैकरों के ठहरने के स्थान की पहचान करके हेलीकॉप्टर के
जरिए पहले दिन रस्सी गिराकर छह ट्रैकरों की जान बचाई और फिर अगले दिन बाकी
के दो ट्रैकरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
एक बचावकर्मी ने कहा, ""कुत्ता कम्बल में लिपटा था। हम जब उसे रस्सी की मदद
से ऊपर लाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वह कूद गया। चूंकि मौसम खराब हो रहा
था, लिहाजा हमने वहां से जाने का फैसला किया।""
बचाव दल के मुताबिक उनके पास अभियान को समाप्त करने के लिए सिर्फ डेढ़ घंटे
का समय था क्योंकि बहुत कम समय में आसमान में काले बदल छा गए थे। बचाव दल
को मनाली के करीब स्थित बेस कैम्प में लौटना था और यह सब उसी डेढ़ घंटे में
करना था।
ट्रैकरों को रस्सी की मदद से ऊपर लाना प़डा क्योंकि हेलीकॉप्टर ढलान युक्त
स्थान पर लैंड नहीं कर सकता था।
शर्मा ने कहा, ""मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि हमारे दल का एक सदस्य
(कुत्ता) अब हमारे साथ नहीं है। उसे वहीं छो़डना प़डा। मुझे पता नहीं कि वह
कठिन हालात में बच पाया होगा या नहीं।""
बचाव दल में जिला प्रशासन की मदद कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा
कुत्ते कठिन से कठिन पर्वतीय हालात में जिंदा रह सकते हैं।
बचाए गए सभी ट्रैकरों को कुल्लू स्थित जिला अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी
दे दी गई है।
(IANS)