8 people trapped in Kolihan mine of Hindustan Copper Limited were rescued safely, efforts are on to bring out the rest of the people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, बाकी लोगों को भी बाहर लाने की कोशिशें जारी

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मई 2024 10:09 AM (IST)
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, बाकी लोगों को भी बाहर लाने की कोशिशें जारी
खेतड़ी। राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में मंगलवार को फंसे 14 लोगों में से 8 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष छह लोगों को भी जल्दी ही बाहर निकाल लिया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी 12 घंटे से मौके पर ही तैनात है। वहीं रेस्क्यू टीम भी लगातार 12 से 14 घंटे से लोगों को बचाने में जुटी हुई है। अंदर फंसे लोगों के लिए रात ही को दवाइयां, फूड पैकेट भेज दिए गए थे। एम्बुलेंस व डॉक्टर्स की टीम भी अलर्ट पर है। खेतड़ी थाने के इंस्पेक्टर भंवरलाल ने बताया कि सुबह तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। छह लोगों को और बाहर निकालने के प्रयास जारी है। सभी लोग सुरक्षित हैं। उधर, मुख्यमंत्री भजनलाल ने भी लोगों के सुरक्षित बचने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए रेस्क्यू करने वाली टीम की हौसला अफजाई की है। वे रेस्क्यू अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।
मंगलवार शाम हुए हादसे में 15 अधिकारी फंस गए थे। नीमकाथाना जिले की इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक सतर्कता टीम साइट के निरीक्षण के लिए नीचे गई थी।
माइंस में दो दिनों से निरीक्षण चल रहा था। 14 मई की शाम को केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में खदान में उतरी थी। रात 8:10 बजे माइंस से निकलते समय लिफ्ट की चेन टूट गई। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम और खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन (KCC) के बड़े अधिकारी हैं।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में उपकरणों के पुराने होने, बदहाल होने की स्थिति पर कई सवाल उठ रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इन सभी सवालों के जवाब जिम्मेदारों से पूछे जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement