8 people health deteriorated in agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाना खाकर एक ही परिवार के 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 1:43 PM (IST)
खाना खाकर एक ही परिवार के 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत
आगरा।घर में सोमवार रात खाना खाने के बाद 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। परिवार की एक सदस्य जो अपने एक रिश्तेदार के घर खाना खाकर आई थी सुबह उठकर देखा तो सब बेहोश पड़े हुए थे।उसने रिश्तेदारों को फोन कर सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। दऱ्अससल टेढ़ी बगिया के राधा विहार निवासी श्यामवीर सिंह फैक्ट्री में काम करते हैं। घर में गोभी-आलू और आलू मटर की सब्जी बनी और उसे खाकर सभी बेहोश हो गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी सब्जी में गलती से कोई नशीली गोली मिल गई होगी।डॉक्टर का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि किस वजह से परिवार के लोग बेहोश हुए हैं। पुलिस ने बची हुई सब्जी के नमूने ले लिए। इन्हें फोरेंसिक लैब में जांच को भेज दिया। जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि खाने में हानिकारक क्या था?

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement