7 lakh bribery case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

7 लाख की रिश्वत का मामला

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अगस्त 2023 8:39 PM (IST)
7 लाख की रिश्वत का मामला
- सीबीआई को शिकयत देने वाला निकला पुलिस का हिस्ट्रीशीटर, 15 आपराधिक केस दर्ज हैं - हवलदार पवन अभी भी फरार, ऑपरेशन सेल के पूर्व इंस्पैक्टर को अभी नहीं दी क्लीन चिट चंडीगढ़ । सीबीआई को शिकायत देकर ऑपरेशन सेल के पूर्व इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों व पीसीआर के हवलदार पवन पर सात लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाला शिकायतकर्ता रामदरबार निवासी दीपक पुलिस का हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस द्वारा दिए गए आंकडों के हिसाब से उस पर 2004 से लेकर 2018 तक चोरी, झगड़े, बर्गलरी, रॉबरी हत्या के प्रयास व अन्य मिलाकर कुल 15 केस दर्ज हुए हैं। हालांकि कई केसों में वह बरी हो चुका है, कुछ केसों में उसे सजा हुई तो कुछ केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
ऑपरेशन सेल के पूर्व इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों व पीसीआर के हवलदार पवन पर भी आरोप लगाते हुए रामदरबार निवासी दीपक ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि एफआईआर में नाम न जोड़ने के लिए वह उससे सात लाख की डिमांड की थी। उसकी शिकायत पर सीबीआई ने 31 जुलाई को ट्रैप लगाकर इंस्पैक्टर व पवन के करीबी दुबे व कुकी को 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए दोनों आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में सीबीआई का वांटेड हवलदार पवन अभी फरार है, जिसे सीबीआई ने एफआईआर में भी नामजद किया है।
सूत्रों का कहना है कि इसी मामले में ऑपरेशन सेल के पूर्व इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों भी दो बार सीबीआई के समक्ष पेश हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट नहीं दी है। मामले में सीबीआई की तफ्तीश जारी है। सूत्रों का यह भी कहना है कि शिकायतकर्ता दीपक ने जो आरोप लगाया था कि हवलदार पवन ने उसे ऑपरेशन सेल में थर्ड-डिग्री टॉचर किया, उस समय एसपी सिटी मृदुल वहां पर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा दीपक ने बताया कि सीबीआई ने उसे इंस्पैक्टर सेखों के सामने बिठाया था, जहां पर उसने कह दिया था कि उन्होंने उससे एफआईआर में नाम न जोड़ने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement