7 employes will be honored at police headquarters in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस मुख्यालय में 7 मंत्रालयिककर्मियों को किया जायेगा सम्मानित

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जनवरी 2018 8:47 PM (IST)
पुलिस मुख्यालय में 7 मंत्रालयिककर्मियों को किया जायेगा सम्मानित
जयपुर। 26 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में प्रातः 8 बजे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस विभाग में कार्यरत 7 मंत्रालयिक सेवा के कर्मचारियों को उनके द्वारा की गई सराहनीय सेवाओं के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किये जायेंगे। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मुख्यालय) राजीव शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर अजमेर रेंज अजमेर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कल्याण सहाय, पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार परनामी, जिला टोंक के सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चन्द शर्मा, कम्युनिटी पोलिसिंग, पुलिस मुख्यालय के सहायक प्रषासनिक अधिकारी हरीकृष्ण नागरवाल, उदयपुर रेंज उदयपुर के निजी सहायक नीरज कुमार रावल, जिला नागौर के वरिष्ठ सहायक दिलीप कुमार तथा मुख्यालय के जिला टोंक के कनिष्ठ सहायक आरिफ मियां को प्रषंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement