रांची। झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में बुधवार को छह नक्सली मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और प्रवक्ता एम. एस. भाटिया ने बताया, लातेहार जिला के छिपादोहर थाने के अंतर्गत सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए।
उन्होंने बताया कि मारे गए सभी छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। अभी तलाशी अभियान जारी है। पुलिस का मानना है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए। इसी के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाया गया है। भाटिया ने कहा, पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले