6-day agricultural training camp concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

6 दिन का कृषि प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 7:21 PM (IST)
6 दिन का कृषि प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
हमीरपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हमीरपुर द्वारा 13 से 18 मार्च तक कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में 6 दिन के कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला के सभी 6 विकास खंडो से 40 युवाओं ने भाग लिया। उन्हें कृषि उत्पादन के आधुनिक तौर-तरीकों के बारे प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने जैविक कृषि, मशरूम उत्पादन, फल-सब्जियों का आचार बनाने के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप कुमार डॉक्टर अंजना ठाकुर, डाॅ. सी.एल. चौहान, रेखा और दिनेश कुमार ने भी युवाओं को कृषि से संबंधित जानकारी प्रदान की। शिविर में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान व जिला युवा संयोजक जगदीश, कबडडी कोच पूर्ण सिंह कटोच के अतिरिक्त सतीश कुमार कनिष्ठ सहायक चमन, संतोष, ज्योति तथा मनोज भी उपस्थित थे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement