50 thousand home in chif minister housing scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बनेंगे 50 हजार मकान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 6:46 PM (IST)
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बनेंगे 50 हजार मकान
कोटा। आवास की समस्या दूर करने के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आगामी 2022 तक पचास हजार मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य रूप से गरीबों को आवास उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कोटा में यूआईटी, रीको, हाउसिंग बोर्ड और निजी बिल्डरों के सहयोग से निम्न और अल्प आय वर्ग के लिय आवासों का निर्माण किया जाएगा। इसमें यूआईटी स्वयं अपनी जमीनों पर तो निर्माण करवाएगी ही, साथ ही रीको व हाउसिंग बोर्ड और निजी बिल्डरों की जमीनों पर सहभागिता के साथ निर्माण करवाया जाएगा। यह भी पढ़े :खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250 यह भी पढ़े :ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement