khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 12:36 PM (IST)
आहट सुनकर जैसे ही नींद से जागे तो उन्हें पकडक़र उनके हाथपैर बांध दिए गए।
इसके बाद उनकी पत्नी हर्षा की पिटाई कर नकदी व जेवरातों के बारे में पूछताछ
की। इसी दौरान उनका बेटा सिद्धार्थ पहुंच गया। उस पर बदमाशों ने चाकू से
हमला कर उसे घायल कर दिया। बदमाशों ने नकदी व जेवरात लेकर दीवार से कूदकर
भाग गए। इस घटना की सूचना नवाबाद पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की
पुलिस और फिंगर एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
(आईएएनएस)