44 Meritorious students benefited in Scooty Delivery Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण कार्यक्रम के तहत 44 छात्राएं हुई लाभान्वित

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 6:53 PM (IST)
मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण कार्यक्रम के तहत 44 छात्राएं हुई लाभान्वित
बीकानेर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं। बालिकाएं भी पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करते हुए देश और दुनिया में मिसाल कायम करें। डॉ. मेघवाल गुरुवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का जो संदेश दिया है, राज्य सरकार उस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश की पांच हजार स्कूलों को क्रमोन्नत करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक स्कूलें स्थापित की गई हैं। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। संसदीय सचिव ने महाविद्यालय में सभी आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं हॉस्टल की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री से वार्ता करेंगे।
संसदीय सचिव देंगे छात्राओं को हेलमेट

संसदीय सचिव ने स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूटी प्राप्त करने वाली सभी 44 छात्राओं को अपनी ओर से हेलमेट उपलब्ध करवाने की घोषणा की। डॉ. मेघवाल ने गत वर्ष भी स्कूटी प्राप्त करने वाली 35 छात्राओं को हेलमेट दिए थे।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बेला भनोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई ये स्कूटी महिला सशक्तीकरण का प्रतीक हैं। सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कक्षा 9 से बारहवीं तक राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाली बालिका, जो बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करती हैं तथा अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है, इस योजना की पात्र हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement