कांग्रेस के 42 विधायक आज सौंपेंगे स्पीकर को इस्तीफा
khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 10:44 AM (IST)
चंडीगढ़। सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद में हरियाणा के पक्ष में फैसला आने के बाद पंजाब में सियासी घमासान तेज हो गया है। गुरुवार को फैसला आने के बाद जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोधस्वरुप लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के 42 विधायक शुक्रवार को विधानसभा स्पीकर को विरोधस्वरुप इस्तीफा सौंपेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वर्ष 2004 में बना कानून मान्य नहीं होगा। साथ ही पंजाब को नहर का निर्माण कार्य कराना होगा।
यह भी पढ़े :500 के नोट पर युवक की पिटाई,वीडियो वायरलयह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें