400 patients examined at medical camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेडिकल कैम्प में 400 रोगियों की जांच की

khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 5:18 PM (IST)
मेडिकल कैम्प में 400 रोगियों की जांच की
उदयपुर | जैन सौश्यल ग्रुप उदयपुर मेवाड द्वारा उदयपुर आॅर्थोपेडिक सोसायटी के सहयोग से आॅथोपेडिक एवं ज्वाइंट डे पर मेगा मेडिकल केम्प का आयोजन किया गया। शिविर मे विभिन्न बीमारियों के 17 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डाक्टर्स ने अपनी सेवाएं दी। विज्ञानं समिति सभागार में सुबह 8 बजे शुरू हुए इस शिविर मे बीएमडी, बीएमआई, नेत्र जांच, त्वचा रोग सहित अन्य रोगों के करीब 400 से अधिक रोगियों की जांच की गई। शिविर के बाद आयोजित कार्यक्रम मे सभी डाॅक्टर्स एवं टीम को सम्मानित किया गया। जैन सौश्यल ग्रुप के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सेठ ने बताया कि हर साल इस तरह के कई कैम्प संस्था द्वारा आयोजित किये जाते है जिसमे अभी तक हजारों रोगियों ने लाभ लिया है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी सहित ग्रुप के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement