4 cases coronavirus in Noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा में काेरोना वायरस के 4 मामले सामने आए, सोसाइटी में बाहरियों का प्रवेश बंद, सदस्यों की स्क्रीनिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 18 मार्च 2020 2:37 PM (IST)
नोएडा में काेरोना वायरस के 4 मामले सामने आए, सोसाइटी में बाहरियों का प्रवेश बंद, सदस्यों की स्क्रीनिंग
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस के चार मामले सामने आने के बाद संबंधित सोसायटी को बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। चौथा मरीज इंडोनेशिया से यात्रा करके लौटा था। सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। नोएडा में एक मरीज सेक्टर 78 में और दूसरा सेक्टर 100 मिला है। दोनों हाल ही में फ्रांस से वापस आए हैं और अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सेक्टर 78 स्थित हाइडी पार्क सोसायटी को पूरी तरह से बंद कर दिया है। सोसायटी में रहने वाले सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग भी हो रही है। इस सोसायटी में करीब 3000 लोग रहते हैं। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्य अतुल ने बताया कि पूरी बिल्डिंग को संगरोधित किया गया है। सोसायटी में रहने वाले सदस्यों से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। इसके अलावा उनसे कहा गया है कि उन्हें जिस भी सामान की जरूरत है वह उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement