39 Students from Kanoria College Explore Sanganers Block Printing Industry; Create Their Own Printed Fabric Samples-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानोड़िया कॉलेज की 39 छात्राओं ने देखा सांगानेर का ब्लॉक प्रिंटिंग उद्योग, खुद कपड़े पर तैयार किया प्रिंटिंग का नमूना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 4:28 PM (IST)
कानोड़िया कॉलेज की 39 छात्राओं ने देखा सांगानेर का ब्लॉक प्रिंटिंग उद्योग, खुद कपड़े पर तैयार किया प्रिंटिंग का नमूना
जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सांगानेर स्थित आर.आर. फैब्रिक्स का औद्योगिक भ्रमण करवाया गया। जीपीईएम एवं कम्युनिटी एंड एप्लाइड साइंस (गृह विज्ञान) विभाग की ओर से आयोजित इस भ्रमण में 39 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने वस्त्र छपाई उद्योग की तकनीकों, डिजाइन निर्माण और रंगों के संयोजन की बारीकियां समझीं। भ्रमण के दौरान आर.आर. फैब्रिक्स के मालिक एवं विशेषज्ञ हिमांशु बोलिया ने छात्राओं को ब्लॉक प्रिंटिंग की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजाइन तैयार करने, रंगों के चयन, उनके प्रयोग और कपड़ों पर छपाई की पूरी प्रक्रिया को समझाया। छात्राओं ने खुद किया ब्लॉक प्रिंटिंग का अभ्यास
औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने कपड़े पर डिजाइन की छपाई, पारंपरिक ब्लॉकों के उपयोग, रंगों के संयोजन और प्रिंटिंग के अलग-अलग चरणों को नजदीक से देखा। खास बात यह रही कि छात्राओं ने स्वयं कपड़े पर प्रिंटिंग का एक नमूना भी तैयार किया। इससे उन्हें पारंपरिक वस्त्र छपाई की तकनीक का प्रत्यक्ष व्यावहारिक अनुभव मिला।
शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
यह औद्योगिक भ्रमण विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. सुरभि माथुर एवं श्रीमती पापिया बनर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की शैक्षणिक और व्यावहारिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया तथा इनके आयोजन के लिए निरंतर प्रेरित किया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ औद्योगिक कार्यप्रणाली का अनुभव देना और टेक्सटाइल उद्योग में उपयोग होने वाली आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों से परिचित कराना था। इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं को अपने विषय की व्यावहारिक समझ विकसित करने के साथ भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को जानने का भी अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement