25 year old married woman hanged herself at home, was married a year ago-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में फांसी के फंदे से झूली 25 साल की विवाहिता, एक साल पहले हुई थी शादी

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 5:18 PM (IST)
घर में फांसी के फंदे से झूली 25 साल की विवाहिता, एक साल पहले हुई थी शादी
बयाना (भरतपुर)। बयाना के सदर थाना इलाके के गांव बमूरी में 25 साल की विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने तहसीलदार विनोद कुमार मीणा की मौजूदगी में मृतका का बयाना सीएचसी में पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सूचना पर पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सदर थाना इंचार्ज रामदीन शर्मा ने बताया कि गांव बमूरी निवासी रीना (25) पत्नी रामवीर जाटव की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पति रामवीर जोधपुर में रहकर मजदूरी करता है। रीना के साथ उसकी दो और अन्य बहनों की शादी भी रामवीर के भाइयों से हुई है। रीना सभी बहनों में बड़ी थी। मंगलवार सुबह रीना ने अपने घर में फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही पीहर पक्ष के लोगों को भी सूचना दी। एसएचओ ने बताया कि घटना को लेकर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है। शादी के 7 साल के अंदर संदिग्ध अवस्था में मौत होने से एसडीएम साहब मामले की जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement