Advertisement
सहारनपुर हिंसा मामले में अब तक 25 गिरफ्तार, पुलिस बल तैनात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।
शासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर हिंसा को लेकर जिलाधिकारी एन. पी. सिंह व एसएसपी सुभाष दुबे के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक एसएसपी सुभाष दुबे को हटाकर उनकी जिम्मेदारी बबलू कुमार को दी जा सकती है। एन पी सिंह की जगह प्रमोद कुमार पांडेय को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया जा सकता है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
इससे पूर्व गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने आईएएनएस को बताया कि इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। उन्होंने कहा, " स्थिति नियंत्रण में है और हम यहां की हर स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं और हालात समान्य होने तक अधिकारियों को कैंप करने के लिए कहा गया है।"
मुख्यमंत्री ने चार वरिष्ठ अधिकारियों के दल को सहारनपुर भेजा है। इस टीम में गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा, एडीजी काूनन एवं व्यवस्था आदित्य मिश्रा, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और डीजी सुरक्षा विजय भूषण शामिल हैं।
मायावती मंगलवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर में दलितों के घर पहुंची थी। पांच मई को हुई जातीय हिंसा में यहां के कई दलितों का घर जला दिए जाने के आरोप लगे थे। मायावती यहां दलितों से मिलकर जैसे ही वापस लौटीं देर रात हिंसा फिर भड़क उठी थी और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सहारनपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


