जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सोमवार रात को विभाग के 13 अधीक्षण अभियंता, 39 अधिशाषी अभियंता, 125 सहायक अभियंता एवं 46 कनिष्ठ अभियंताओं के स्थानान्तरण कर दिए हैं। आदेशोें के अनुसार अन्य विभिन्न वर्गों में 241 कर्मचारियों के भी तबादले कर दिए गए हैं।