Advertisement
एमएसएमई के लिए 2166 करोड़ रुपए मंज़ूर किए - सुंदर शाम अरोड़ा

विभिन्न उद्योगों / सैक्टरों पर कोविड-19 महामारी के बुरे प्रभाव को देखते हुए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग ने नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमटिड (एनसीजीटीसी) के ज़रिये 29 फरवरी, 2020 तक 25 करोड़ तक का पूरा बकाया लोन देनदारी के 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल टर्म लोन के लिए 100 प्रतिशत गारंटी कवरेज प्रदान करने के लिए एमरजेंसी क्रेडिट लाईन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) शुरू की गई है, भाव स्कीम के अनुसार कुछ निश्चित शर्तों के अधीन कर्जे की अधिक से अधिक रकम 5 करोड़ रुपए।
निष्कर्ष के तौर पर भारत सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुसार 15 जुलाई, 2020 तक 100 प्रतिशत मंज़ूरी और 31 जुलाई, 2020 तक 100 प्रतिशत वितरण के अनुसार मंज़ूरियां देने और पैसों के वितरण के काम में तेज़ी लाने के लिए विभाग की विनती पर एक विशेष एस.एल.बी.सी. बुलाई गई।
इसके अनुसार विभिन्न बैंकों के बोर्ड ने प्रभावित इकाईयों को उनकी परिचालन देनदारियों को पूरा करने और अपने कारोबार को फिर से शुरू करने के लिए राहत प्रदान करने के लिए ‘‘गारंटीड़ एमरजैंसी क्रेडिट लाईन’’ (जी.ई.सी.एल.) के अधीन उनकी नई योजना को मंज़ूरी दे दी गई है। इस स्कीम के अधीन वित्तीय सहायता को एनसीजीटीसी की गारंटी कवरेज द्वारा 100 प्रतिशत तक कवर किया जाएगा।
पंजाब में बहुत से बैंकों ने इस स्कीम के अंतर्गत वित्तीय सहायता देनी शुरू कर दी है। योग्य एमएसएमईज़, वित्त संस्थाओं और औद्योगिक एसोसिएशनों के साथ तालमेल करने के लिए पंजाब सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में एक ई.सी.एल.जी.एस. सैल का गठन किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


