Advertisement
माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’ ’सामूहिक विवाह सम्मेलन किसी वरदान से कम नहीं

समारोह से पूर्व माली समाज विकास संस्थान, पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली,सचिव शंकर लाल गोयल व समिति सदस्यों ने सभी आंगतुकों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष माली ने समाज के द्वारा दिया गया सम्मेलन में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए विशेष आभार प्रकट किया। मंच का संचालन डॉ. शंकर लाल माली व गोपाल लाल बुलीवाल द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में भीलवाड़ा जिला सहित राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, उदयपुर सहित कई शहरों व गांवों से हजारों की संख्या में समाजजनों ने शिरकत की।
इस अवसर पर माली सैनी महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली, माली सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, संगठन मंत्री गोपाललाल माली, सामूहिक विवाह समिति के श्यामलाल, रामेश्वरलाल, शंकरलाल गोयल, जगदीश चन्द्र ढिबरिया, नानूराम गोयल, रामस्वरूप, कैलाश चन्द्र, बंशीलाल, कालूराम, प्रभुलाल, लाल चंद, देबीलाल, भवानीराम, कैलाश चन्द्र, नारायण लाल, राजकुमार, भंवरलाल, बंशीलाल ढिबरिया, महावीर माली, देव ढिबरिया, प्रकाश तुन्दवाल, रामेश्वर माली, गणपत माली,छोटू लाल माली सहित कई समाजजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


