2 lakh Seized during checking at mainpuri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 लाख रुपयों के साथ दो को पकड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 4:19 PM (IST)
2 लाख रुपयों के साथ दो को पकड़ा
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के सिंधिया तिराहे पर चैकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने एक गाड़ी से 2 लोगों को 2 लाख रुपयों के साथ पकड़ा। उड़न दस्ता ने ये रुपए दोपहर करीब 2 बजे पकड़े हैं। उदनस्ता की टीम सिंधिया तिराहे पर चैकिंग कर रही थी। पकड़े गए युवकों में से एक का नाम अनुराग गुप्ता है उसने उड़नदस्ता टीम को बताया कि वे किसान हैं और वे रुपया बैंक से निकाल कर लहसुन की खरीद फरोख्त के लिए ले जा रहे थे, बैंक से उन्होंने जरूरी काम और लहसुन की खरीद के लिए पैसे निकाले थे। उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट केके जैन का कहना है कि पकड़े गए दोनों ही लोग सटीक दस्तावेज नहीं दिखा पा रहे हैं, जिसके चलते रुपयों को सीज करके ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। अधिकारी का यह भी कहना है कि दस्तावेज पेश करने पर पैसों को रिलीज कर दिया जाएगा ।

[@ UP ELECTION: क्या मुलायम करेंगे लोकदल का प्रचार ?]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement