150 men booked by mewat police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक साथ 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 7:13 PM (IST)
एक साथ 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मेवात। बालोज गांव के अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन को रोकने आई राजस्थान पुलिस ,वन व खनन विभाग की टीम पर डंपरों को छीनकर ले जाने ,रास्ता रोककर टीम पर पथराव करने के आरोप में नगीना थाने में तकरीबन 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने से उन लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है ,जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया था। जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को राजस्थान पुलिस ,खनन ,वन विभाग की टीम ने राजस्थान -हरियाणा सीमा पर स्तिथ बालोज गांव के अरावली पर्वत में अवैध खनन की शिकायत पर छापेमारी की थी। राजस्थान पुलिस तकऱीबन दो दर्जन डंपरों को ले जाने में कामयाब हो गई। नगीना पुलिस ने राजस्थान पुलिस की शिकायत पर तकऱीबन 150 लोगों के खिलाफ भादस की धारा 148 ,149 ,186 ,188 ,332 ,353 ,365 ,379 ,395 ,506 ,511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement