15 persons arrested for extorting money from commuters by threatening to implicate them in rape case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी : रेप की धमकी देकर वसूलते थे पैसे, पुलिसकर्मियों सहित 15 गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जून 2019 09:22 AM (IST)
यूपी : रेप की धमकी देकर वसूलते थे पैसे, पुलिसकर्मियों सहित 15 गिरफ्तार
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बलात्कार के मामलों में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिसकर्मियों सहित 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को मेरठ में भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन 15 लोगों में एक इंस्पेक्टर, यूपी पुलिस के 3 कांस्टेबल, 3 पीसीआर ड्राइवर और 2 महिलाएं शामिल हैं। नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया, ‘सेक्टर 39 और 44 के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा कई शिकायतें प्राप्त करने के बाद, एक वरिष्ठ अभियोजक, एक सब-इंस्पेक्टर, दो महिलाओं के साथ तीन कांस्टेबल सहित कम से कम 15 लोगों को पुलिस ने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया।’ पुलिस ने दो महिलाओं को भी रंगे हाथ पकड़ा, जो अपराध में साझीदार थीं। वे सेक्टर 44 पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात 50,000 रुपए में एक पीडि़त के साथ मामला सुलझा रही थीं। हालांकि गिरोह की एक महिला अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि एक लडक़ी सेक्टर 39 से लिफ्ट लेती है और एक पुलिस वाहन के पास उतर जाती है। स्थानीय पुलिस की मदद से महिला द्वारा फर्जी बलात्कार की शिकायत की गई। इसके बाद पीडि़तों से पैसे वसूले गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement