138 laptops to meritorious students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

138 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 2:00 PM (IST)
138 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप
ऊना । मुबारिकपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में आने वाले भिन्न -भिन्न स्कूलों के 138 मेधावी छात्र-छात्राओं को राजीव गांधी डिजिटल इंडिया के अतंर्गत लैपटाप वितरण किये गये । समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पटियाल, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन भूप सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथि को शाल पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कहा कि वर्तमान युग सूचना क्रांति का युग है। इसलिए वर्तमान सरकार मेधावी छात्रों को लैपटाप देकर और भी अधिक पढ़ाई के क्षेत्र में मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज के युग में हर वस्तु आवश्यक होती है मगर उसे जब दुरुपयोग होना शुरू हो जाता है तो वह वस्तु बेकार व खराब की श्रेणी में आने लगती है। इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनोपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। डिप्टी डायरेक्टर भूप सिंह ठाकुर ने कहा कि समय की सोच व इच्छा के अनुरूप सरकार के द्वारा यह लैपटाप दिया जा रहा है जिसका समुचित उपयोग आप अपने तकनीकी कौशल के विकास में करेंगे। निश्चित ही इससे प्रदेश सरकार की मंशा पूरी होगी। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों को लैपटाप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुनहरा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र इस लैपटाप का सही उपयोग करें तो बहुत सारी जानकारियां घर बैठे मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि मेधावियों को समय के अनुसार बदलना होगा। आज का युग इलेक्ट्रानिक युग है इसलिए वर्तमान सरकार लैपटाप वितरण कर रही है । इस अवसर पर विधायक के राजनीतिक सलाहकार देवी लाल सांडिल,जिला परिषद सदस्य रेणुका शारदा, मुबारिकपुर की प्रधान सोनिया कुमारी ,उपप्रधान दलविन्दर् पाल शिवपुर गांव के प्रधान ममता देवी, उपप्रधान चमन लाल , एसएमसी प्रधान मधु वाला , डिप्टी डायरेक्टर भूप सिंह ठाकुर, मुबारिकपुर स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पटियाल , प्रिंसिपल पिरथीपुर गुरविंदर सिंह ,प्रिंसिपल अम्बोटा विक्रम वहादुर, प्रिंसिपल करलूही मदन लाल निजी सचिव नरेश कुमार,पीएसओ अरूण ठाकुर सहित भिन्न-भिन्न स्कूलोa के प्रिंसिपलों,बच्चों के अविभावक भी उपस्थित थे । खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement