Advertisement
राजसमंद में 131 फीट ऊंची बालाजी की प्रतिमा बनकर तैयार, नया चार धाम बनाने की योजना

मुंबई के उद्योगपति गिरीश भाई शाह ने इसकी कल्पना की थी और श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत गोस्वामी राकेश बाबा और युवराज विशाल बाबा की आज्ञा से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। श्रीजी के हनुमान के इंजीनियर राजदीपसिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमसे कहा गया कि हनुमान जी की प्रतिमा का निर्माण करना है लेकिन पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए। इसके लिए पहले हमने क्रेन लगाई और फिर प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू किया। यह प्रतिमा इंडिया और अमेरिकन स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए की गई है। श्रीजी के हनुमान के मुख्य संचालक गिरीश भाई शाह ने प्रतिमा निर्माण पर बात करते हुए भावुक नजर आए।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शास्त्रों में साफ-साफ लिखा है कि जहां श्री नाथजी मौजूद हैं, वहां भगवान हनुमान जी और भगवान शिव का होना अनिवार्य है। ये भावना एक भक्त की है और ये विचार मुझे आया कि यहां भगवान हनुमान जी की प्रतिमा होनी चाहिए, जो श्री नाथ जी के सामने हो। अपने सेवा भाव को पूरा करते हुए हमने गोस्वामी राकेश बाबा और युवराज विशाल बाबा से आज्ञा ली और काम शुरू किया। प्रतिमा को बनाने में दिल्ली के प्रसिद्ध मूर्ति कारीगर नरेश भाई कुमावत, शरद गुप्ता, आर्किटेक्ट शिरीश सनाढय, और राजदीप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इससे पहले नरेश भाई कुमावत ने 379 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का कार्य भी करवाया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
राजसमन्द
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


