12 child labour caught -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

12 बच्चों को मजदूरी करते हुए पकड़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 11:27 PM (IST)
12 बच्चों को मजदूरी करते हुए पकड़ा
मेवात। जिला प्रशासन ने मंगलवार को चाइल्ड हेल्प लाइन, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और जिला बाल संरक्षण समिति ने नूंह जिले के कस्बा तावडू में की बाल श्रम रोकथाम मुहिम चलाई, जिसमें 12 बच्चों को मजदूरी करते हुए अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। डालसा नूंह के पैरा लीगल वालियंटर सोनू वर्मा ने बताया कि इस टीम में जिला बाल संरक्षण समिति, नूंह की चेयरपरसन मोहम्मदी बेग, चाइल्ड हेल्प लाइन से सिस्टर एनी व समिति सदस्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को पहली बार मजदूरी करते हुए टीम ने पकड़ा है, जिनकी पहचान सुनिश्चित करके उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में समिति ने अभिभावकों ने भविष्य में इन बच्चों से मजदूरी नहीं कराने का शपथ पत्र भी लिया। बता दें कि जिला प्रशासन ने उपायुक्त अशोक शर्मा के निर्देश पर जिले में होटल, ढाबों तथा मोटर मैकेनिक की दुकानों पर काम करने वाले अठारह साल से कम आयु के बच्चों को पकडऩे की मुहिम चलाई हुई है। पूरे जिले में अब तक सैंकड़ों बच्चों को प्रशासन की टीम ने काबू किया है। टीम पहली बार काबू आए बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर रही है जबकि दूसरी बार बाल श्रम करते या कराते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार और बाल श्रमिक एवं उसके माता-पिता के खिलाफ बाल श्रम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है, जिसमें दोषी को सश्रम कारावास और आर्थिक जुर्माना दोनों सजाएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement