11 EEA of Padampur Panchayat Samiti became Chiranjeevi Gram Panchayat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पदमपुर पंचायत समिति की 11 ईईए बनी चिरंजीवी ग्राम पंचायत

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2023 3:04 PM (IST)
पदमपुर पंचायत समिति की 11 ईईए बनी चिरंजीवी ग्राम पंचायत
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर सौरभ स्वामी, जिला परिषद के सीईओ मोहम्मद जुनेद और पदमपुर उपखंड अधिकारी पवन कुमार के निर्देशन में 11 ईईए ग्राम पंचायत को चिरंजीवी पंचायत घोषित किया गया। इस कार्य में सरपंच और कार्मिकों का विशेष योगदान रहा। उपखंड अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप और जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम वार वंचित परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत 11 ईईए में किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्य में बीडीओ सांवला राम, सीबीईओ जितेन्द्र कुमार, एडीओ देवेन्द्र कुमार, सरपंच विमला देवी, वीडीओ सोहनलाल, प्रेमचन्द, कैलाश, ममता,रामस्वरूप, सीमा देवी, पार्वती, केसूराम, गोमतीदेवी, विमला स्वामी, उषा, बिमला, शकुंतला देवी, कैलाश देवी, पिंकूदेवी, सिलोचना, भामाशाह बृजमोहन तरड़, चरणजीत कौर, उपसरपंच निशान सिंह, ईमित्रा प्रतिनिधि अमन और संजीव कुमार के प्रयासों से 11 ईईए ग्राम पंचायत को चिरंजीवी पंचायत घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement