104 kg doda sawdust seized from car, 3 smugglers arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार से 104 किलो डोडा चूरा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2023 2:21 PM (IST)
कार से 104 किलो डोडा चूरा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
कोटा। कोटा में मंडाना थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान होंडा सिटी एक कार जिस पर पंजाब के नंबर थे 104 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। इस नशे की खेप की बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। सूत्रों के अनुसार नशे की ये खेप एमपी के गरोठ से तस्करी कर लाई गई थीए जिसे पंजाब में सप्लाई करना था। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हे चेकिंग के दौरान धर दबाेचा। ये नशे की खेप कार की डिक्की में और गाड़ी की बीच वाली सीट पर रख रखी थी। मंडाना थाना एसएचओ श्यामाराम ने बताया कि 3 अप्रैल को नाकाबंदी के दौरान मंडाना बाईपास पर झालावाड़ की तरफ से आती हुई एक कार को रुकवाया। कार में तलाशी के दौरान डोडा चूरा मिला। जिस पर कार सवार आरोपी दलजीत सिंह (26), रमनप्रीत सिंह (26) व अनिल चौहान (45) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी डूंगरी, जिला लुधियाना, पंजाब निवासी हैं। इनके पास से कार भी जब्त की है। आरोपियों से तस्करी के बारें में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement