अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के प्रति समर्पित भावना, अटूट विश्वास और आस्था व्यक्त करते हुए मुंबई निवासी बीबी सुरजीत कौर अरोरा ने श्री गुरु रामदासजी के गुरपूर्व को समर्पित होते हुए सोने के खंडे सहित सेहरा पट्टी गुरु चरणों में अर्पित की। इस पट्टी का भार करीब 1 किलो है। इसे तैयार करने में 32 लाख रुपए की लागत आई है। यह सेवा बीबी सुरणित कौर ने गुरुवार रात सुखासन के बाद सचखंड की सेवा मौके की और यह सेहरा पट्टी चन्दोआ साहिब पर सजा दी गई।