01 kg illegal opium seized from car, two arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार से 01 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2023 8:42 PM (IST)
कार से 01 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, दो गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से एक किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थानाधिकारी मंगलवाड़ चन्द्रशेखर किलानियां (पु.नि.) मय जाप्ता के साथ मंगलवाड चौराया से उदयपुर की जाने वाले रोड पर ग्रीन इण्डिया नर्सरी के सामने नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान मध्य रात्रि समय को मारुती स्विफ्ट कार को रुकवा कर नियमानुसार तलाशी ली तो कार के अंदर एक पारदर्शी सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली में एक किलो अवैध अफीम भरी मिली। जिसे जब्त कर कार चालक मालीवाडा राजनगर थाना राजनगर जिला राजसमन्द निवासी मुकेश माली पुत्र मोतीलाल माली उम्र 35 वर्ष निवासी (राज0) एवं उसके साथी नायक बाडी राजनगर थाना राजनगर जिला राजसमन्द निवासी रफीक मोहम्मद पुत्र अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement