मोहन भागवत ने कहा-25 रुपए में गाय छोड़ देते
हैं लोग
khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 11:34 AM (IST)
धर्म के प्रचार में भाई जी का बहुत बड़ा योग दान है।गीता प्रेस की पुस्तक जिस
घर में है उस घर में श्रद्धा है। धर्म मनुष्य को सम्राट बनाता है। जीवन की सुचिता
धर्म में है और इन सब की खूबी भाई जी के जीवन में दर्शाती है। वही गीता प्रेस के
बारे मे कहते हुए उन्होने कहा कि गीता प्रेस ने एक बहुत अच्छा काम किया है कि
सस्ते दरों पर घर घर पुस्तकों को दे कर धर्म का प्रचार प्रसार किया है। वही हिन्दू
धर्म पर उन्होंने कहा कि जो अपने स्व धर्म के आचरण मे धर्म की रक्षा करता है धर्म
उसकी रक्षा करता है। धर्म मनुष्य को सम्राट बनाता है।