मोहन भागवत ने कहा-25 रुपए में गाय छोड़ देते
हैं लोग
khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 11:08 AM (IST)
गोरखपुर-भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 125 वी
जयंती वर्ष के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सर संघ चालक मोहन भागवत ने दीप प्रज्जवलित
कर भाई जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। जयंती
समारोह में राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ,विधयाक राधा
मोहन ,सांसद जगदम्बिका पाल ,मेयर ,सत्या पांडेय भी
मौजूद रहीं ।वहीं मंच से इस अवसर पर सर संघ चालक
मोहन भागवत ने भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
भाई जी एक साधारण व्यक्ति नहीं थे।उनमें कुछ अलौकिक शक्ति थी। धर्म के प्रचार में
भाई जी का बहुत बड़ा योग दान है।गीता प्रेस की पुस्तक जिस घर में है उस घर में
श्रद्धा है।