Advertisement
आने वाला कल शानदार है : डिजाइनर कुणाल रावल

मेरा जो लुक था, उसमें एक ही रंग के कई शेड्स पर काम किया गया था। इनमें हाथों से बारीक काम किए हुए थे और इन्हीं की मदद से कई अलग-अलग तरह के टेक्सचर बनाए गए थे। मैं उन बारीकियों को दिखाने के लिए उत्साहित था, जिन्हें अकसर लाइव शोज के दौरान अनदेखा कर दिया जाता है। चूंकि हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे इसलिए आप इसमें अपने परिधानों के बेहद करीब जाकर इन्हें फिल्मा सकते थे और इसी के चलते मैंने अपने कलेक्शन को 'हाइड एंड सीक' का नाम दिया। तरह-तरह की रूपरेखा में बने ये कपड़े किसी भी मौके पर पहने जाने के लिए उपयुक्त हैं। मुझे लगता है कि इस तरह के परिधान किसी एक देश की सीमा तक सीमित नहीं होने चाहिए। ये नए जमाने के पुरूषों के हिसाब से ही तैयार किए गए हैं, जो हमारी स्टाइल पर सटीक बैठते हैं।
मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत में डिजाइनर कपड़ों की इंडस्ट्री के बारे में क्या कहना चाहेंगे? इसके जवाब में रावल ने कहा, "भारत में इसका भविष्य काफी शानदार है। भारत में जिस तरह के कलाकार और कारीगर हैं, उन्हें देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि डिजाइनर कपड़ों के क्षेत्र में भारत की विरासत काफी समृद्ध है। बाहर के देशों में यहां के परिधान भेजे जाते हैं, देश-विदेश में भारतीय प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है। ये यहां के डिजाइनरों के लिए फायदे की बात है।"
उन्होंने आगे कहा,
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features



