Parenting Tips: It is difficult for single parents to raise children, follow these tips-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Parenting Tips: सिंगल पेरेंट्स के लिए मुश्किल है बच्चों की परवरिश, अपनाएं ये टिप्स

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अप्रैल 2024 12:15 PM (IST)
Parenting Tips: सिंगल पेरेंट्स के लिए मुश्किल है बच्चों की परवरिश, अपनाएं ये टिप्स
बच्चों की परवरिश करना पेरेंट्स के लिए काफी चुनौती पूर्ण होता है, क्योंकि एक छोटी सी गलती छोटे से मन पर गहरा असर डाल सकती है। एक मां या पिता जब अकेले बच्चों की परवरिश करते हैं, तो यह काफी मुश्किल होता है लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो बच्चों की परवरिश में आपका काम आएंगे। जब बच्चे छोटे होते हैं तो एक सिंगल पेरेंट्स के रूप में आप बच्चों की परवरिश आसानी से कर सकते हैं लेकिन जब बच्चे की उम्र बढ़ती जाती है, तो उनके विचार भी विकसित होने लग जाते हैं और वह आपसे तरह-तरह के सवाल पूछते हैं। ऐसे में यदि आप नीचे दिए गए टिप्स फॉलो करें तो सिंगल पेरेंट्स के रूप में बच्चों की परवरिश में आपको मदद मिलेगी। समय का ध्यान बच्चों की परवरिश में समय बहुत जरूरी होता है इसलिए आप अपने दिन का प्लान पहले से बना कर रखें। पेरेंट्स को एक टाइम टेबल बनाना है और इसके हिसाब से कामों को मैनेज करना है। यह आपके और आपके बच्चे के लिए व्यवस्थित प्रक्रिया होगी।
बातें शेयर करें
आप अपने बच्चों से पेरेंट्स की तरह नहीं बल्कि दोस्तों जैसा व्यवहार बनाएं। आपको अपने बच्चों से बातें शेयर करते हुए कहना है की खुशी हो या गम हमेशा साथ रहेंगे तो हर मुश्किल को हरा सकते हैं। इस तरह से बच्चे को जिंदगी से लड़ने की ताकत मिलती है।
खुद का ख्याल
सिंगल पेरेंट्स को केवल बच्चों की ही नहीं बल्कि खुद की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है अपने लिए भी आप थोड़ा समय निकले आराम करें और तंदुरुस्त रहें। ऐसे में यदि पेरेंट्स स्वस्थ रहेंगे तो बच्चे को पूरा टाइम दे पाएंगे।
दोस्त और परिवार का साथ
सिंगल पेरेंट्स को दोस्तों और परिवार के साथ अपने बच्चों का मेल मिलाप करते रहना चाहिए। रिश्तेदार हमेशा कठिन समय में मदद देते हैं इस तरह से बच्चे को भी अच्छा लगेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement