Our body gives signals of liver damage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमारा शरीर देता है लीवर डैमेज होने का संकेत

khaskhabar.com: रविवार, 29 जून 2025 10:35 PM (IST)
हमारा शरीर देता है लीवर डैमेज होने का संकेत
हमारा लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कई महत्वपूर्ण कामों को करता है. यह शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है, भोजन को पचाने में मदद करता है और ब्लड सेल्स के निर्माण में भी भूमिका निभाता है। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लिवर को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों के लक्षण दिन में तो दिख ही सकते हैं, लेकिन कुछ लक्षण रात के समय भी दिखते हैं। यदि आप इन लक्षणों को अनदेखा करते हैं, तो यह लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं रात में दिखने वाले लिवर डैमेज के कुछ संकेतों के बारे मेंः- रात में दिखने वाले लिवर डैमेज के 5 संकेतः
बार-बार नींद खुलनाः अगर आपको रात में बार-बार नींद खुलती है, तो यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। लिवर खराब होने से नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
खुजलीः रात के समय शरीर में खुजली होना भी लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो पित्त का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा में खुजली हो सकती है।
सूजनः लिवर खराब होने पर पैरों और टखनों में सूजन आ सकती है. यह सूजन खासतौर पर रात के समय ज्यादा दिखाई देती है।
जी मिचलाना और उल्टीः अगर आपको रात में जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है।
पेशाब का रंग पीला होनाः लिवर खराब होने पर पेशाब का रंग पीला हो सकता है. यह बिलीरुबिन के बढ़े हुए लेवल के कारण होता है, जो लिवर द्वारा उत्पादित एक पदार्थ है।

इन लक्षणों को क्यों नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

ये लक्षण अक्सर अन्य बीमारियों के लक्षणों के समान हो सकते हैं, इसलिए इनकी अनदेखी करना आसान हो सकता है. लेकिन अगर आपको ये लक्षण लगातार दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लिवर की बीमारियों का जल्दी पता चल जाने पर उनका इलाज करना आसान होता है।

लिवर की बीमारियों के कारण क्या हैं? ज्यादा शराब का सेवन, वायरल हेपेटाइटिस, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर रक्तचाप, कुछ दवाओं के नुकसान।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? बैलेंस डाइट लें। शराब का सेवन कम करें। नियमित रूप से व्यायाम करें। स्वस्थ वजन बनाए रखें। तनाव से बचें।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
-डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेद औषधालय शासन सचिवालय जयपुर- 9828011871.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement