must read One Cup coffee benefits -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेहत के लिए बस एक कप कॉफी....

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अगस्त 2017 5:39 PM (IST)
सेहत के लिए बस एक कप कॉफी....
एक कप कॉफी और ताजगी भरा अनुभव, घर में हों या बाहर, एक कप कॉफी की दरकार हमेशा होती है। रोजमर्रा की थकान में कॉफी की खुशबू, स्वाद और तरोताजा अहसास हमें स्फूर्ति और आनंद से भर देती है। कॉफी एक ऐसा अवयव है जिस पर बहुत बडें पैमाने पर शोध किया गया है। वैज्ञानिक शोधों ने सााबित किया है कि अगर कॉफी को संतुलित मात्रा रोजाना 4-5 रेग्यूलर साइज कप में पिया जाए तो यह वयस्कों के लिए हानिकारक नहीं होती, शारीरिक तौर पर चुस्त-दुरूस्त रखती है व स्वास्थ्यवर्द्धधक भी होती है। कॉफी पर किए गए अध्ययनों में ये भी सामने आया है कि कॉफी डायबिटीज से बचाव करती है। क्या है डायबिटीज! डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें हमारा शरीर खून में मौजूद शर्करा ब्लड शुगर, खासकर ग्लूकोज को नियंत्रित नहीं कर पाता। ऐसा इंसुलिन की समस्या के कारण होता है। इंसुलिन शरीर में मौजूद ग्लूकोज को अन्य अंगों जैसे लीवर, मसल और कोशिकाओं में पहुंचाता है। जब इंसुलिन की कमी होती है तो शर्करा का पूर्ण इस्तेमाल नहीं हो पाता और शरीर में शर्करा की मात्रा बढ जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement