Late dinner and no breakfast is a killer combination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाश्ता नहीं करने से हो सकता है ऐसा, बढ़ जाता है जान का खतरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 4:47 PM (IST)
नाश्ता नहीं करने से हो सकता है ऐसा, बढ़ जाता है जान का खतरा
ब्रासीलिया। क्या आप सुबह का नाश्ता नहीं करते और रात का खाना भी देर से खाते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी जान को खतरा हो सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी है। प्रिवेन्टिव कार्डियोलॉजी के यूरोपीय जर्नल 'द फाइंडिग्स' में छपे शोध पत्र में बताया गया है कि इस प्रकार के अस्वास्थ्यकारी जीवनशैली वाले लोगों में समय से पहले मौत होने की संभावना चार से पांच गुणा बढ़ जाती है तथा दूसरा दिल का दौरा पड़ने की भी संभावना बढ़ जाती है। शोध के सह-लेखक ब्राजील के साउ-पाउलो सरकारी विश्वविद्यालय के मार्कोस मिनीकुची का कहना है, "हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, खासतौर से दिल के दौरे के बाद।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement